प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत करने पहुंचे भाजपा नेता की जेब कटी, चोर को पकड़कर पीटा पुलिस को सौंपा

प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत करने पहुंचे भाजपा नेता की जेब कटी, चोर को पकड़कर पीटा पुलिस को सौंपा

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। शहर में चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे सत्ताधारी दल के कार्यक्रमों में भी हरकत करने से नहीं डरते। ऐसी ही एक घटना आज ग्वालियर में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के स्वागत समारोह में हुई। दरअसल भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी आज भिंड जाने से पहले ग्वालियर पहुंचे। वे मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर दर्शन करने पहुंचे। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मंशा पूर्ण हनुमान मंदिर पहुंचे।

स्वागत के लिये ग्वालियर जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री अफजल बेग भी पहुंचे इसी दौरान एक चोर ने अफजल बेग की जेब काट ली। चोर ने भाजपा नेता की जेब में रखे 10,000 रुपये चोरी कर लिए और भागने लगा। लेकिन जैसे ही आरोपी ने घटना को अंजाम दिया वैसे ही अफजल बेग की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। इतना ही नहीं उन्होंने आरोपी की जमकर मारपीट कर दी उसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया और पुलिस आरोपी को थाने लेकर चली गई । मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews