BJP विधायक ने अपनी ही सरकार के खिलाफ लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

BJP विधायक ने अपनी ही सरकार के खिलाफ लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

मन्दसौर।तरुण राठौर

सरकारी गेंहू को खुली भूमि पर रखने को लेकर मामला सामने आया है। जिससे सरकार ने अन्य जिलों से लाकर गेहूं को जिला मुख्यालय के पास एक गांव में मगरे रखा है। इसको लेकर सत्ताधारी पार्टी के क्षेत्रीय विधायक ने सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए है। जो अपने आप में काफी गंभीर है। ओर कई सवालों को जन्म दे रहे है। वैसे तो ये सरकारी गेहूं आगर मालवा से लाकर मन्दसौर के पास पीटीयाखेड़ी गांव में एक मगरे पर खुली भूली जमा किया है।

जिसकी सुरक्षा के लिए गार्ड लगाए गए है। जो दिनरात उन सरकारी गेहू की देखभाल करते है यही नही यहां पर 15 कर्मचारी है जो बहार से आ रहे गेहूं को उतारकर उसको जमाते है। साथ ही ये भी ध्यान रखते है कितना गेहू रोज आ रहा है। जब इस बात की जानकारी विधायक यशपालसिंह सिसौदिया तो वह मौके पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने खुले में पड़े गेंहू को लेकर अपनी ही सरकार को लेकर सवाल खड़े किर। जिसमें उन्होंने कहा कि 350 किलो मीटर दूर से माल लाकर यहां खुले में क्यो रखा जा रहा है। जबकि गेंहू को रखने की जगह नही है और खुले में ही रखना है तो उससे वहीं जिले में रख सकते थे। यहां लाकर रखने की क्या जरूरत। जो अपने आप में गंभीर विषय है।

जिसकी शिकायत में मुख्यमंत्री से करुगा। क्योंकि ये तो सीधे सीधे ट्रांसपोर्ट माफिया को फायदा पहुंचाने का जरिया है। यदि सरकार की मंशा ट्रांसपोर्ट माफिया को फायदा नही पहुंचाने की होती तो इतनी दूर से गेंहू यहां लाकर नही रखा जाता। क्योंकि जितना पैसा गेंहू को यहां पर लाने में लगा है उतने पैसे में तो गेंहू को उसी जिले में कही सुरक्षित रख दिया जाता। क्या वहां मगरे नही है। जबकि इस मामले को लेकर अधिकारी का कहना है कि इस बार गेंहू की अधिक खरीदी होने के चलते उन्हें रखने की पर्याप्त व्यवस्ता नहीं है इसीलिए उन गेहूं को सड़ने से बचाने के लिए यहां पर लाकर भंडारण किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews