बीजेपी विधायक ओमप्रकाश सखलेचा हुए कोरोना संक्रमित

बीजेपी विधायक ओमप्रकाश सखलेचा हुए कोरोना संक्रमित

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। जावद विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक ओमप्रकाश सखलेचा कोरोना संक्रमित हो गए है इस बात की जानकरी उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करके दी है उन्होंने अपने ऑफिसियल अकाउंट पर ट्वीट करके कहा है कि आज मैंने अपना कोरोना परीक्षण कराया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर की सलाह पर मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं।

जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, उन सभी से मेरा अनुरोध है कि अपना कोरोना टेस्ट जरूर करा लें और सावधानी बरतें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews