बीजेपी विधायक ने मुख्यमंत्री से स्वेच्छानुदान राशि एक करोड़ करने का किया निवेदन

Yashpal Singh Sisodiya

Yashpal Singh Sisodiya

भोपाल डेस्क रिपोर्ट। कोरोना में लोगों की सहायता के लिए बीजेपी के विधायक के यशपाल सिसोदिया ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर स्वेच्छानुदान राशि की राशि बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि वर्तमान में यदि राशि बढ़ाई जाती है तो इससे बहुत बड़ी संख्या में गरीब तबके का भला हो सकेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, लोगों से की अपील

बीजेपी विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने विधायकों को मिलने वाले विधायक निधि 1.85 करोङ रुपए में से मात्र 1500000 रुपए स्वेच्छानुदान राशि को बढा कर के एक करोड़ करने की मांग की है ।उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि यदि इस राशि को एक करोङ रुपए किया जाता है और हम रोज पचास हजार रू भी गरीब मरीजों को अनुशंसित करते हैं तो आने वाले 6 महीने तक एक करोङ रुपए की राशि आवंटित हो सकती है। यह राशि मरीज का पर्चा ,सीटी स्कैन और इंजेक्शन का बिल देखकर ही आवंटित दी जाएगी। यशपाल सिसोदिया का मानना है कि इस समय सबसे ज्यादा आवश्यकता लोगों को बहुत छोटी-छोटी जांचो या इंजेक्शन आदि के लिए पङती है और स्वेच्छानुदान राशि बढती है तो इससे उन्हें बहुत बड़ी मदद मिल सकती है।

सीएम शिवराज ने की कोरोना स्थिति की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश- सुनिश्चित हो ये काम

यशपाल ने कांग्रेस विधायकों द्वारा विधायक निधि में से दस लाख रुपए की राशि कलेक्टर को दिए जाने पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि सरकार इतनी लचर और कमजोर नहीं है कि वह रेमेडीसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन की व्यवस्था ना कर सके।सरकार ऐसा कर भी रही है और हेलीकॉप्टर व विमानों के माध्यम से यह दोनों चीजें विभिन्न स्थानों पर भेजी गई हैं ।ऐसे में कांग्रेस यदि धमदस लाख रू विधायक निधि से दे रही है तो यह सिर्फ नाटक नौटंकी अलावा कुछ नहीं क्योंकि सब जानते हैं कि ऑक्सीजन और रेमेडीसिविर दोनों की इस समय देशव्यापी कमी है।

https://twitter.com/ypssisodiya/status/1382911536583241732?s=20
Virendra Sharma
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews