भाजपा का धरना- ममता बनर्जी, कांग्रेस और लेफ्ट की यारी है, ये मानवता की हत्यारी हैं

भाजपा का धरना- ममता बनर्जी, कांग्रेस और लेफ्ट की यारी है, ये मानवता की हत्यारी हैं

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। चुनाव परिणामों के बाद पश्चिम बंगाल में जारी हिंसा के विरोध में भाजपा (BJP) में प्रदेश मुख्यालय पर धरना दिया।  भाजपा (BJP) ने पश्चिम बंगाल में टीएमसी (TMC ) के  कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही भाजपा (BJP)कार्यकर्ताओं की हत्या के  विरोध में मंडल स्तर पर धरना प्रदर्शन आयोजित किये। धरनों में शामिल नेताओं और पदाधिकारियों ने हिंसा और हमलों की तीखी निंदा की।

प्रदेश भाजपा कार्यालय (State BJP Office) में आयोजित धरने में  प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, संगठन महामंत्री सुहास भगत सहित कई मंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। धरने में शामिल गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बंगाल हिंसा की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि  ममता बनर्जी, कांग्रेस और लेफ्ट की यारी है, ये मानवता की हत्यारी हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews