CBSE Board Exam: सीबीएसई की डेटशीट जारी, जाने कब होंगे 10वीं-12वीं के पेपर

CBSE Board Exam: सीबीएसई की डेटशीट जारी, जाने कब होंगे 10वीं-12वीं के पेपर

नई दिल्ली।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं, 12वीं की लंबित परीक्षाओं की संशोधित डेटशीट की घोषणा कर दी है। परीक्षा 1 से 15 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। कक्षा 12वीं की लंबित परीक्षाएं 1 से 15 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं केवल 29 बड़े पेपरों के लिए आयोजित की जाएंगी। इसमें उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कक्षा 10वीं के छात्रों कि लंबित परीक्षाएं शामिल है। साथ ही देश में 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए 12 विषयों की परीक्षाएँ शामिल होंगी।

दरअसल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE ) 10 वीं 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए सीबीएसई डेट शीट 2020 आज जारी की है। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी पुष्टि की है।सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट को अंतिम रूप देने से पहले कुछ अतिरिक्त तकनीकी पहलुओं पर विचार कर रहा है। पहले दिनांक पत्र 16 मई को जारी होने की उम्मीद थी लेकिन 18 मई तक के लिए टाल दिया गया था। अब परीक्षाएं 1 जुलाई से शुरू होंगी।

बता दें कि 29 विषयों की परीक्षा 1 जुलाई से 15 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। कक्षा 12 के छात्र व्यवसाय अध्ययन, भूगोल, हिंदी (कोर), हिंदी (वैकल्पिक), गृह विज्ञान, समाजशास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान (पुराना), कंप्यूटर विज्ञान (नया), सूचना अभ्यास (पुराना), सूचना अभ्यास (नई), सूचना प्रौद्योगिकी और जैव-प्रौद्योगिकी पेपरों के लिए उपस्थित होंगे। सीबीएसई 10 वीं परीक्षा 2020 के लिए सीबीएसई डेट शीट 2020 को मानव संसाधन विकास मंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर जारी किया है। माना जा रहा है कि सीबीएसई एक के बाद एक पेपर आयोजित कर सकता है। इसके अलावा, परीक्षा शनिवार और रविवार को भी आयोजित की जा सकती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews