मप्र में बदला मौसम का मिजाज, सर्दी के बीच बारिश और ओले गिरने की संभावना

मप्र में बदला मौसम का मिजाज, सर्दी के बीच बारिश और ओले गिरने की संभावना

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम (Madhya pradesh weather) ने करवट बदली है| कई जिलों में बारिश (Rain) और ओले गिरने की संभावना है| ग्वालियर (Gwalior) शहर में दोपहर बाद कहीं तेज तो कही हल्की बारिश हुई। अरब सागर से मिल रही नमी के कारण प्रदेश में कई स्थानों पर बादल छाने लगे हैं। इससे न्यूनतम तापमान बढ़ने लगे हैं।

रविवार को प्रदेश के अलग अलग इलाकों में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। ग्वालियर-चंबल संभागों में कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। मौसम का यह बदलाव दो-तीन दिन तक बना रह सकता है। प्रदेश में तीन सिस्टम सक्रिय है, इन तीन सिस्टम के असर से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है।

मौसम केंद्र भोपाल के मुताबिक, चम्बल संभाग के जिलों में तथा ग्वालियर, राजगढ़ खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, आगर, शाजापुर, मंदसौर, नीमच जिलों में कही कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती हैं| वहीं चम्बल संभाग के जिलों तथा ग्वालियर, राजगढ़, आगर, नीमच, मंदसौर में बिजली भी चमकने की संभावना है| दो-तीन दिन तक राजस्थान से लगे प्रदेश के जिलों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews