चरण वंदना – शिवराज के मंत्री के चरणों में खाकी, वीडियो वायरल

चरण वंदना – शिवराज के मंत्री के चरणों में खाकी, वीडियो वायरल

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। खादी (Khadi) और खाकी (Khaki) का गठबंधन बरसों पुराना है । दोनों ही कार्यपालिका की मजबूत कड़ी है। एक सरकार चलाती है तो दूसरी समाज की सुरक्षा का जिम्मा उठाती है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में आये राजनैतिक बदलाव के बाद खाकी हमेशा खादी के कदमों में दिखाई देती है। ताजा उदाहरण ग्वालियर जिले का है जहाँ वर्दी पहने सब इंस्पेक्टर प्रदेश सरकार के मंत्री के पैर छू रहा है।

खादी यानि सरकार के वे नुमाइंदे जिनके ऊपर जनता के बीच जाकर ना सिर्फ सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का जिम्मा होता है बल्कि अपने क्षेत्र के साथ प्रदेश की जनता के हितों की रक्षा करने की भी जिम्मेदारी होती है। साथ ही समाज में एक आदर्श स्थापित करने का जिम्मा भी होता है लेकिन आज के बदले हुए राजनैतिक परिवेश में अब खादी पहनने वाले नेता बदल गए हैं।

इस लब्बोलुआब को लिखने के पीछे असल वजह है एक ऐसा वीडियो जिसमें वर्दी पहने सब इंस्पेक्टर प्रदेश सरकार के मंत्री की चरण वंदना कर रहा है। हुआ यूँ कि प्रदेश के उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह (Bharat Singh Kushwah)ग्वालियर जिले की अपनी ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा के गांव पदमपुर खेरिया में विकास कार्यों का लोकार्पण करने गए थे । ये गांव महाराजपुरा (Maharajpura) थाने में आता है। बताया जा रहा है कि यहाँ पदस्थ सब इंस्पेक्टर हितगोपाल सिंह यादव वहाँ मंत्री की सुरक्षा में तैनात थे। सब इंस्पेक्टर ने जैसे ही मंत्री को गाड़ी से उतरते देखा, वे आगे बढे और मंत्री के पैर छू लिए।  खास बात ये है कि सब इंस्पेक्टर जब पैर छू रहे थे तो मंत्री रुके नहीं और आगे बढ़ लिए। एक सब इंस्पेक्टर का वर्दी पहने मंत्री की चरण वंदना करता ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

https://twitter.com/mpbreakingnews/status/1341639646405541890

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews