स्वच्छता सर्वे 2020: 7 स्टार रेटिंग में इंदौर को मिले 5 स्टार

स्वच्छता सर्वे 2020: 7 स्टार रेटिंग में इंदौर को मिले 5 स्टार

इंदौर।आकाश धोलपुरे

स्टार के पैमाने पर केंद्रीय शहरी विकास मन्त्रालय ने मंगलवार को नई दिल्ली में घोषित किये गए परिणाम में मध्यप्रदेश के एकमात्र शहर इंदौर को फाइव स्टार रैंकिंग मिली है हालांकि इस बार इंदौर ने जो तैयारी कर रखी थी उसके लिहाज से 7 स्टार की उम्मीद थी। बता दे कि मध्यप्रदेश के भोपाल और उज्जैन जैसे शहर को थ्री स्टार रैंकिंग मिली है। वही
इंदौर सहित देशभर मे 5 स्टार पाने वाले 6 शहर है जिनमे अंबिकापुर, राजकोट, सूरत, मैसूर और नवी मुंबई भी शामिल है।

पिछले साल की ही तरह इस साल भी देश का कोई भी शहर सेवन स्टार का दर्जा हासिल नही कर पाया है। बीते वर्ष तीन शहर को फ़ाइव स्टार पा सके थे और इस वर्ष फ़ाइव स्टार पाने वाले शहरों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। कोरोना की जंग में कड़ा मुकाबला कर रहे इंदौर को देश और प्रदेश में रेड जोन में शामिल किया गया और आज आई इस खबर ने शहरवासियों को थोड़ी राहत दी है। स्टार रेटिंग मामले में इंदौर को 5 स्टार मिलने पर निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने इंदौर के नागरिकों को बधाई दी और तत्कालीन निगमायुक्त आशीष सिंह और जमीनी तौर पर सफाई करने वाले सफाईमित्रो को भी शुभकामनाएं दी।

उन्होंने बताया कि इस रैकिंग के साथ हमारी नम्बर 1 की दावेदारी और भी मजबूत हुई है। वही उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण का जो भी परिणाम आएगा उसका पालन करने के लिए निगम की टीम तैयार है। हालांकि उन्होंने ये जरूर माना कि इंदौर नगर निगम ने 7 स्टार की दावेदारी की थी लेकिन 7 स्टार के कई पैरामीटर होते है जिनमे शतप्रतिशत चीजे सही होनी चाहिए लेकिन उन्होने वर्तमान परिणाम को ठीक मानते हुए कहा कि कई बार परिणाम लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करते है और हम 7 स्टार के लिए आगे तैयारी करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews