
मुरैना, संजय दीक्षित। लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर की टीम ने मुरैना CMHO कार्यालय में पदस्थ क्लर्क पंकज जैन को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। क्लर्क पैथोलॉजी के लायसेंस नवीनीकरण के लिए रिश्वत मांग रहा था।
जानकारी के अनुसार CMHO कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 पंकज जैन ने रमेश होल्कर नामक व्यक्ति से उसकी अपैक्स पैथोलॉजी के लायसेंस के रजिस्ट्रीकरण की एवज में 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत मांगे जाने की शिकायत पैथोलॉजी संचालक ने लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर में की। अउ आज सोमवार को जैसे ही रमेश ने क्लर्क पंकज को 5000 रुपये रिश्वत दी लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
ये भी पढ़ें – Morena News: रात को घर पर गिरी आकाशीय बिजली, सो रहे पति की मौत, पत्नी घायल
https://vimeo.com/582040255
लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

