नहीं रहे सीएम मोहन यादव के पिता पूनम चंद यादव, 100 वर्ष की आयु में ली उज्जैन के अस्पताल में अंतिम सांस

पूनम चंद यादव पिछले कुछ समय से बीमार थे और पिछले एक हफ्ते से उज्जैन में सीएम यादव की बेटी के अस्पताल में भर्ती थे।
cm mohan yadav

CM Mohan Yadav Father : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनम चंद यादव का निधन हो गया है। उन्होंने 99 वर्ष की उम्र में उज्जैन के अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस बात की जानकारी मिलते ही सीएम के उज्जैन आवास पर भारी भीड़ का लगातार आना जारी है।

आपको बता दें पूनम चंद यादव पिछले कुछ समय से बीमार थे और पिछले एक हफ्ते से उज्जैन में सीएम यादव की बेटी के अस्पताल में भर्ती थे। मोहन यादव कुछ दिनों पहले ही अपने पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। कल केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी अपने पुत्र के साथ पूनम चंद यादव से मिलने अस्पताल गए थे।

संघर्ष पूर्ण रहा पूनम चंद यादव का जीवन (Poonam Chand Yadav)

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनम चंद यादव का जीवन बेहद साधारण रहा। एक किसान के तौर पर इस साधारण जीवन ने भी उन्होंने अनेक चुनौतियों का सामना किया। अपने बच्चों को शिक्षित बनाने का लिए उन्होंने हर संभव मेहनत की। लोगो की मानें तो पूनम चंद यादव ने जीवनयापन के लिए मालीपुरा में भजिए की दुकान और फ्रीगंज में दाल बाफले की दुकान लगाई। उम्र के किसी भी पड़ाव पर उन्होंने काम करना नहीं छोड़ा, वे अपने खेतों में काम करते थे और मंडी में उपज बेचने भी खुद जाते थे। उनकी इसी मेहनत और संघर्ष ने उनके बच्चों को आत्मनिर्भर बनाया, जिनमें से आज एक मोहन यादव के रूप में मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बना।

वायरल हुआ था सीएम यादव का फादर्स डे पर वीडियो (MP CM Viral Video)

आपको बता दें अभी कुछ ही समय पहले फादर्स डे पर सीएम का अपने पिता के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जिसमें मोहन यादव अपने पिता से बातचीत करते और बेहद खुश नजर आ रहे थे। इस वीडियो में पिता पूनम चंद अपने मुख्यमंत्री बेटे को ₹500 की एक गड्डी देते हैं और बेटा मोहन उसमें से एक नोट निकाल कर अपनी जेब में रख लेता है। इस वीडियो का बेहद ही सहज और सुखद पल वो भी था जिसमें मोहन यादव अपने पिता की जैकेट के बटन लगाते हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर करोड़ों लोगों द्वारा बेहद प्यार दिया गया था।

मोहन यादव के सीएम बनने पर क्या बोले थे पिता पूनम चंद यादव

आपको बता दें जब मोहन यादव की मुख्यमंत्री पद के लिए नाम की घोषणा हुई तब पत्रकार उनके पिता से मिलने घर पहुंचे थे। जब पत्रकारों द्वारा पूनम चंद यादव से पूछा गया कि उन्हें यह खबर सुनकर कैसा महसूस हो रहा है तब पिता द्वारा कहा गया था “अच्छा लग रहा है”
उज्जैन से राजेश कुल्मी की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews