सीएम शिवराज ने दी रीवा को 225 करोड़ की सौगात, खातों में 10 लाख 40000 की राशि भी ट्रांसफर

cm shivraj singh Chauhan

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में होली से पहले सौगातों का सिलसिला जारी है।आज रविवार 13 मार्च 2022 को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रीवा जिले के सिरमौर में हितग्राही सम्मेलन में करीब सवा दो सौ करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया और इस दौरान विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ वितरित भी किया। इतना ही नहीं स्व सहायता समूह (Self help group) को बैंक लिंकेज (bank linkage) के लिए 10 लाख 40 हजार रुपए की राशि वितरित की गई।

यह भी पढ़े.. कैबिनेट बैठक में शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा फैसला, वैधता में बदलाव, ये रहेंगे नियम

आज रविवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और सिरमौर क्षेत्र के युवा उद्यमियों को हितलाभ वितरित किया । लोकार्पित होने वाले विकास कार्यों में हाई स्कूल भवन, जल आवर्धन योजना के कार्य, सड़क और नल जल योजना के कार्य शामिल हैं। इनकी संयुक्त लागत 157 करोड़ है।वही आईटीआई भवन और शासकीय डिग्री कॉलेज का भूमि-पूजन भी किया। इसकी लागत 65 करोड़ रूपये है।

इस मौके पर सीएम शिवराज ने कहा कि रोजगार के लिए हम चौतरफा प्रयास कर रहे हैं। सरकारी नौकरियों में भर्ती के अलावा स्वरोजगार के लिए ऋण देकर आत्मनिर्भर बनाने का हम प्रयास कर रहे हैं। गत 2 माह में 10 लाख लोगों को स्वरोजगार हेतु ऋण दिया और अब 29 मार्च को फिर लाखों युवाओं को लोन दिया जायेगा।सिरमौर में सर्वसुविधायुक्त 24 करोड़ की लागत से निर्मित सीएम राइज स्कूल खोला जायेगा। मैं जानता हूं कि गरीबों के बच्चों में भी अपार प्रतिभा है। इन्हें सही अवसर मिल जाये, तो ये चमत्कार कर सकते हैं

यह भी पढ़े.. MP Weather: फिर बदलेगा मप्र का मौसम, इन जिलों में बढ़ेगी गर्मी, जानें पूरे हफ्ते का हाल

इसके अलावा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में 12 हितग्राहियों को 66 लाख रुपए प्रदान किये गए।  कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों को बैंक लिंकेज में 10 लाख 40 हजार रूपये की राशि वितरित की जायेगी।वही सीएम  मुख्यमंत्री आवास मिशन शहरी और स्व-सहायता समूह के सदस्य कार्यक्रम में शामिल होंगे और लाड़ली लक्ष्मी योजना, किसान सम्मान निधि प्राप्त करने वाले हितग्राहियों, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, अंकुर अभियान और एक जिला-एक उत्पाद योजना के हितग्राहियों से संवाद कर उनकी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews