मीडियाकर्मियों को लेकर सीएम शिवराज का बड़ा फैसला, कोरोना का इलाज कराएगी सरकार

मीडियाकर्मियों को लेकर सीएम शिवराज का बड़ा फैसला, कोरोना का इलाज कराएगी सरकार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि अब सभी पत्रकारों (Journalist) व उनके परिवार का कोरोना (corona) का इलाज प्रदेश सरकार कराएगी। पत्रकारों के हित में  महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कहा गया है कि प्रदेश के समस्त मीडियाकर्मियों के लिए कोरोना का इलाज सरकार कराएगी। इनमें मीडिया के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल के सभी सदस्य, अधिमान्य और गैर अधिमान्य पत्रकार शामिल होंगे।

ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली काटने पर बवाल, कांग्रेस ने उठाये सवाल तो बीजेपी ने दिया ये जबाव

प्रदेश सरकार की इस योजना में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल के संपादकीय विभाग में कार्य कर रहे सभी पत्रकार, डेस्क में पदस्थ पत्रकार, कैमरामैन, फोटोग्राफर सभी को शामिल किया जाएगा। इसी के साथ मीडियाकर्मियों के परिवार में अगर किसी को कोरोना होता है तो उनका इलाज भी सरकार कराएगी। सीएम ने कहा कि सभी मीडिया के साथी कोरोना महामारी के काल में जन जागृति का धर्म निभा रहे हैं इसलिए सरकार उनका हर कदम पर साथ देगी। बता दें कि मध्य प्रदेश में अधिमान्य और गैर अधिमान्य पत्रकारों के लिए पहले से ही पत्रकार बीमा योजना अंतर्गत इलाज की व्यवस्था की गई है। साथ ही पत्रकार कल्याण योजना द्वारा भी सहायता दी जा रही है। शासकीय अस्पताल, अनुबंधित निजी अस्पताल में सभी के लिए मुफ़्त इलाज की सुविधा भी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews