भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| कोरोना संक्रमण (Corona Virus) के चलते प्रदेश (Madhyapradesh) में स्कूल (School) के साथ ही कॉलेज छात्रों (College Students) की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है| नियमित रूप से यहां पढ़ाई कब शुरू होगी, इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है| इस बीच उच्च शिक्षा विभाग (Higher Education Department) ने पढ़ाई के लिए नया विकल्प निकाला है| स्नातक (UG) के छात्रों को पढ़ाई कराने के लिए टीवी (TV) का सहारा लिया जाएगा| विभाग ने दूरदर्शन (Doordarshan) पर वीडियो लेक्चर प्रसारित करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
1 दिसंबर से 30 दिसंबर बीच व्याख्यानों का प्रसारण किया जाएगा। अगर किसी विद्यार्थी के पास टीवी सेट नहीं है तो वह ग्राम पंचायत पर जाकर लेक्चर सुन सकता है। या वॉट्एप पर भी लिंक प्राप्त कर सकता है। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।
ये भी पढ़ें
1मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: PM मोदी का CM मोहन यादव को पत्र, गिनाईं MP की उपलब्धियां, विकास कार्यों की सराहना की, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
2नई MSME औद्योगिक विकास कंपनी का होगा गठन, निजी निवेशक भी बना सकेंगे औद्योगिक पार्क, अनुदान देगी सरकार: मुख्यमंत्री मोहन
3MP News: एससी छात्रों के लिए 16 नए छात्रावास स्वीकृत, 68.80 करोड़ की लागत से बनेंगे, निर्माण कार्य 2 वर्ष में होगा पूरा
4मध्य प्रदेश मौसम पर अपडेट, 4 नवंबर तक बारिश का दौर, आज रीवा-सतना समेत 15 जिलों में अलर्ट, पारे में गिरावट
इसमें कहा गया है कि दूरदर्शन के माध्यम से 10 सितंबर से वीडियो लेक्चर दिए जा रहे हैं। अब 1 दिसंबर से 30 दिसंबर तक इनका प्रसारण क्लास के समय अनुसार किया जाएगा। प्रदेश के सभी शासकीय और अशासकीय कॉलेज में इसका टाइम टेबल लगा दिया गया है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है।