कांग्रेस ने अब इन्हें दी विधायकों को वापस लाने की जिम्मेदारी

MP-election--Big-action-against-rebels

भोपाल।

प्रदेश की सत्ता बचाने के लिए कमलनाथ सरकार अब अपने विधायकों को वापस बुलाने के मूड में आ गई है। वहीं आई खबर के मुताबिक कांग्रेस ने अपने बागी विधायकों को वापस लाने की जिम्मेदारी कांग्रेस के ही दो करीबियों को सौंपी है। जिसके बाद कांग्रेस विधायक के पी सिंह बागी विधायकों को मनाने के लिए बेंगलुरु रवाना हो चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ टीकमगढ़ के पृथ्वीपुर विधायक विजेंद्र सिंह राठौड़ को बागी विधायकों के परिवार के लोगों से संपर्क बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सूत्रों के मुताबिक केपी सिंह ने कहा है कि सरकार को बचाने का काम हमारा है। परिवार से नाराज हुए शख्स का लौट आना मुश्किल है किंतु हम पूरा प्रयास कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि वह राजनीति की बात नहीं करना चाहते किंतु इस वक़्त वह बंगलुरु में है। बता दे कि के पी सिंह सिंधिया के बेहद करीबी हैं। वहीं दिग्विजय सिंह से भी उनके अच्छे संबंध है। वहीं दूसरी तरफ टीकमगढ़ जिले के पृथ्वीपुर विधायक विजय सिंह राठौर कमलनाथ के मंत्री हैं। उन्हें भी बागी विधायकों को उनके परिवार से संपर्क करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि बंगलुरु में अगर के पी सिंह बागियों से बात करने में नाकाम रहे तो राठौर उन सब को कमलनाथ तक ला सकते हैं।

गौरतलब हो कि कांग्रेस के 16 बागी विधायक अभी भी बंगलुरु में मौजूद हैं। मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए उन्होंने सरकार से अपनी नाराजगी जाहिर की थी। विधायक ने कहा था कि वह सभी उपचुनाव के लिए तैयार हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बाद ही भोपाल लौटेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews