कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज पर मामला दर्ज करने के लिए सौंपा एसपी के नाम ज्ञापन, जानें पूरा मसला

शिवराज

दमोह, आशीष जैन। कांग्रेस कमेटी (congress committee) ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (cm shivraj singh chauhan) पर मामला दर्ज करवाने के लिए एसपी के नाम ज्ञापन (memorandum) सौंपा है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार (bjp government) पर आंकड़े छुपाने का आरोप लगाया है। इस सिलसिले में कांग्रेस विधायक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पहुंचे।

यह भी पढ़ें… नकली इंजेक्शन मामला : आरोपी मोखा की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव, रिमांड पर लेगी एसआईटी

दमोह जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा दमोह के विधायक अजय टंडन के नेतृत्व में पदाधिकारी एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां पहुंच कर इन सभी ने दमोह एसपी के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर मामला दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस ने दिए ज्ञापन में शिवराज सिंह चौहान और भाजपा सरकार पर कोरोना संक्रमण के चलते हुई मौतों को आंकड़े को छिपाने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें… Whatsapp जल्द लेकर आएगा Flash Call फीचर, जानें कैसे करेगा काम

मालूम हो कि कल ही भाजपा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ देश के संविधान का अपमान करने और देश को नीचा दिखाने के मामले में ज्ञापन देकर मामला दर्ज करने की मांग की गई थी। जिसके बाद कांग्रेस के द्वारा वर्तमान मुख्यमंत्री के खिलाफ मामला दर्ज करने एसपी के नाम ज्ञापन दिया गया है इस दौरान कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews