कांग्रेस के दिग्गज नेता को हुआ कोरोना, खुद TWEET कर दी जानकारी

कांग्रेस के दिग्गज नेता को हुआ कोरोना, खुद TWEET कर दी जानकारी

नई दिल्ली।
देशभर में तांडव मचाने वाले कोरोना ने कांग्रेस (CONGRESS) के दिग्गज नेता के घर में भी एंट्री कर ली है।कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय झा (Congress Party national spokesperson Sanjay Jha) भी इस वायरस की चपेट में आए हैं, शुक्रवार को उन्होंने ट्वीट(TWEET) कर खुद इस बात की जानकारी दी। उनके इस ट्वीट के बाद कार्यकर्ताओं और नेताओं में हड़कंप मच गया है।

दरअसल, कांग्रेस प्रवक्ता संजय झा ने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चूंकि मैं स्पर्शोन्मुख हूं। मैं अगले 10-12 दिन होम क्वारंटीन (एकांतवास) में रहूंगा। कृपया प्रसार जोखिमों को नजरअंदाज न करें। हम सभी इसकी चपेट में आ सकते हैं।’ संजय झा की ओर से ट्वीट कर लिखा गया कि वह कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। संजय झा ने जानकारी दी है कि उनमें कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं, ऐसे में वह अगले 10 से 12 दिनों तक वह होम क्वारनटीन में ही रहेंगे।

बता दे कि देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 18 हजार से पार कर चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक 1,18,222 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 63,652 मामले सक्रिय हैं। वहीं इस खतरनाक वायरस से ठीक होने वालों की संख्या 48,540 पहुंच चुकी है और इससे 3,584 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews