
भोपाल। सीएम हाउस में कांग्रेस की बैठक चल रही है। बैठक में करीब 93 विधायकों के शामिल होने की खबर है। इस बैठक से सपा बसपा ने दूरी बनाई हुई है। मौजूदा स्थिति में क्या राह निकाली जा सकती है इसपर चर्चा की जा रही है। तमाम उलटफेर के बीच भी कमलनाथ फिलहाल हथियार डालने के मूड में नहीं दिख रहे हैं और स्थिति का सामना करने के सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।
कांग्रेस विधायक दल की बैठक में चारों निर्दलीय विधायक भी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विधायकों को संबोधित करते हुए कहा है कि मध्यावधि चुनाव के लिए भी जाने को रहें तैयार, अभी सब कुछ खत्म नहीं हुआ है और हम हार नहीं मानेंगे। बीजेपी खरीद-फरोख्त कर प्रदेश को बदनाम करने पर आमदा है लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। कमलनाथ ने कहा कि एसपी और बीएसपी विधायक हमारे संपर्क में है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

