लक्ष्मण की सलाह- PM और सभी CM पहले लगवा लें वैक्सीन, फिर जनता भी लगवा लेगी

लक्ष्मण की सलाह- PM और सभी CM पहले लगवा लें वैक्सीन, फिर जनता भी लगवा लेगी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| देश में कोरोना वैसीन (Corona Vaccine) की मंजूरी के बाद उठ रहे सवालों से सियासत गर्म है| एक के बाद एक नेताओं के इस मामले में बयान सामने आ रहे हैं| अब इस लिस्ट में मंध्या प्रदेश कांग्रेस (MP Congress) के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के अनुज लक्ष्मण सिंह (Laxman Singh) भी शामिल हो गए हैं|

अक्सर अपने बयानों से अपनी ही पार्टी को निशाने पर लेने वाले कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने इस बार वैक्सीन पर उठ रहे सवालों पर कमाल की सलाह दी है| लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट कर लिखा- कोविड वैक्सीन को लेकर कई भ्रांतिया हैं। अच्छा होगा प्रधानमंत्री और सभी मुख्यमंत्री, मंत्री,वरिष्ठ अधिकारी पहले लगवा लें। सब ठीक होगा तो जनता भी लगवा लेगी।

दरअसल, देश में अब तक दो कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) को मंजूरी मिल चुकी है, वहीं वैक्सीन पर सवाल भी उठने लगे हैं| जिसके चलते जमकर बयानबाजी हो रही है| समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इस वैक्सीन को बीजेपी (BJP) का टीका बताते हुए इस लगवाने से इंकार कर दिया तो वहीं कांग्रेसी नेताओं ने वैक्सीन के अप्रूवल पर सवाल उठाए हैं| विपक्ष के सवालों पर अब बीजेपी भी पलटवार कर रही है| इस बीच लक्ष्मण सिंह की यह सलाह चर्चा में है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews