कांग्रेस विधायक का आरोप- “फसल बीमा में आंकड़ों का घालमेल कर रही सरकार”

कांग्रेस विधायक का आरोप- “फसल बीमा में आंकड़ों का घालमेल कर रही सरकार”

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की फसल बीमा की राशि करीब 4 हज़ार 686 करोड़ रुपए किसानों के खातों में जमा करवाने की बात कही है। इसपर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने कई सवाल खड़े किये हैं। कुणाल चौधरी ने सीएम शिवराज पर फसल बीमा में किसानों को दी जा रही राशि में आंकड़ों के घालमेल का आरोप लगाया है।

कुणाल चौधरी ने कहा कि सरकार ने किस जगह कितने पैसे ट्रांसफर किये हैं इसका पूरा ब्यौरा जारी करना चाहिए। क्योंकि सरकार द्वारा जारी किये गए आंकड़ों में विरोधाभास नज़र आ रहा है। उन्होने कहा कि उनके अपने शाजापुर जिले में पहले जो लिस्ट आई थी उसमें शाजापुर के लिए करीब 410 करोड़ रुपये की राशि बताई गयी थी, लेकिन अब जो नई लिस्ट आई है उसमें महज़ 276 करोड़ रुपये का ज़िक्र है। कुणाल चौधरी ने कहा कि यह सरकार फिर किसानों को अँधेरे में रखने का काम कर रही है, वरना एक ही जिले के दो अलग-अलग आंकड़े कैसे आ सकते हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews