VIDEO: कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन “द बर्निंग पुतला”

VIDEO: कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन “द बर्निंग पुतला”

बुरहानपुर।शेख रईस

मध्यप्रदेश सरकार के 100 दिन होने पर जिला कांग्रेस के आह्वान पर शाहपुर में कांग्रेस,यूथ कांग्रेस, आईटी सेल, आदि ने मध्यप्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया। शाहपुर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में आज स्थानित बस स्टेंड पर विरोध प्रदर्शन में जहा कांग्रेस नेताओं ने बिजली बिल के विरोध स्वरूप पुतले का दहन किया जिसमें कांग्रेस नेता जलता हुआ पुतला लेकर रोड पर भागते नजर आ रहे है जिसको छीनने पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पीछे भागती नजर आ रही है लेकिन जब तक पुतला पूरी तरह से जल चुका था।

इसमे पुलिस जवान भी खुद ही पैरो से पुतले को बुझाते देखा जा सकता है। जिला कांग्रेस के आह्वान पर आज जिले भर में भाजपा की सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया एवं नारेबाजी की जिला कांग्रेस द्वारा स्थानीय कमल चौरह पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जिसमें बिजली बिल, सहित कई मुद्दो पर सरकार को घेरा। उधर NSUI ने भी सरकार के खिलाफ आक्रोश जाहिर करते हुए पुतला दहन किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews