प्रदेश की BJP सरकार की नाकामी के विरोध में कांग्रेस करेगी जिले भर में प्रदर्शन- रघुवंशी

प्रदेश की BJP सरकार की नाकामी के विरोध में कांग्रेस करेगी जिले भर में प्रदर्शन- रघुवंशी

बुरहानपुर।शेख रईस

भाजपा द्वारा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुतला दहन से कांग्रेस नेताओं में खास आक्रोश देखने को मिल रहा है सुबह ज्ञापन देकर भाजपा के नेताओं पर प्रकरण दर्ज करने की मांग ही गई थी। वही कल जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर शहरी-ग्रामीण द्वारा जिले भर में प्रदेश की भाजपा की शिवराज की नाकामी को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी ने बताया कि मध्यप्रदेश की शिवराज के सरकार के 100 दिन पूरे होने सरकार की नाकामी प्रदेश भर में आम जनता की समस्याओं के विरोध स्वरूप कोंग्रेस जिले भर में विरोध प्रदर्शन करेगी।

रघुवंशी ने बताया कि म.प्र. की भाजपा सरकार द्वारा जबर्दस्ती सरकार बनाने के कल 100 दिन पूरे होने जा रहे है।
ये 100 दिन इस प्रदेश के लिए काले दिन बीते। अतः कल हम काला दिवस मनाने जा रहे है। इस अवसर पर आप सभी अपने अपने क्षेत्र में रहकर विरोध प्रदर्शन करे। बिजली बिलों की होली जलाए, पुतले जलाए। पेट्रोल डीजल की कीमतों के विरोध करे। कल सुबह 11 से 1 बजे के बीच विरोध प्रदर्शन होगा।

जिले भर में निम्न स्थानों पर किया जाएगा प्रदर्शन

1.लालबाग़ वाले सभी कार्यकर्ता लालबाग़ सागर टॉवर पर।  प्रकाश टॉकीज के आसपास वाले प्रकाश के सामने। कमल टॉकीज के आसपास वाले कमल तिराहे पर जमा हो कर विरोध दर्ज कराएंगे। इसके अलावा नेपानगर, घुलकोट, शाहपुर, नावरा, तूकईथड, खकनार, सिरपुर वाले अपने अपने गाँव मे ही विरोध करेगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews