निर्माण कार्य की कमीशन को लेकर विवाद, कांग्रेस कार्यकारी जिला अध्यक्ष पर FIR

निर्माण कार्य की कमीशन को लेकर विवाद, कांग्रेस कार्यकारी जिला अध्यक्ष पर FIR

टीकमगढ़।आमिर खान।

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष गौरव शर्मा के द्वारा ईई पीडब्ल्यूडी मनीष उदैनिया से मारपीट का मामला सामने आया है। घटनाक्रम ईई के बंगले का बताया जा रहा है। इस घटना में पुलिस ने मनीष उदैनिया की शिकायत के बाद कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष गौरव शर्मा एवं ठेकेदार अमित श्रीवास्तव के खिलाफ धारा 323,294,506,452,34 आईपीसी के तहत मामला भी दर्ज कर लिया है।

वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष गौरव शर्मा ने भी अपना पक्ष मीडिया के सामने रखा और कहा कि मेरे ऊपर की जा रही कार्यवाही फर्जी है। मैं पीडब्ल्यूडी का ठेकेदार हूं और बीते दिनों श्री उदैनिया ने मुझसे कामों के एवज में कमीशन मांगी थी, जिसके लिए उन्होंने आज मुझे अपने बंगले पर बुलाया और मुझसे पैसे मांगे, जब मैंने इसका विरोध किया, तो उन्होंने ये षड्यंत्र रचा है। फिलहाल इस सारे मामले में ईई मनीष उदैनिया मीडिया से बचते हुए नजर आए। अब पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।

इनका कहना है
इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है, जो भी सामने आएगा, उससे अवगत करा दिया जाएगा। आरपी चौधरी, कोतवाली थाना प्रभारी

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews