Coroan Update: रेड जोन जिले में मिले 85 नए संक्रमित

सिंगरौली कलेक्टर

Corona Virus In Red Background – Microbiology And Virology Concept – 3d Rendering

इंदौर/भोपाल।

एमपी (MP) में एक जून से लॉकडाउन 5.0 की शुरुआत होने जा रही है। इसमें पहले की तुलना भी कई और छूट मिलेगी इसके लिए इसे Unlock 1.0 नाम दिया गया। लेकिन मिनी मुंबई(mini mumbai) के नाम से मशहूर इंदौर(indore) में हालात दिनों दिन बिगड़ते जा रहे है। एक तरफ जहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या में इजाफा हो रहा है वही मौत का ग्राफ भी तेजी से बढ रहा है। इसी बीच रविवार को जांचे गए 922 सैंपल(sample) में से 53 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। रविवार को 53 कोरोना पॉजिटिव(positive) मरीज मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 3530 हो गई है। वहीँ रविवार को तीन मरीजों की मौत की पुष्टि के बाद मृतकों की संख्या भी 135 हो गई है।

दरअसल इंदौर शहर में रविवार को 53 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। हालांकि 865 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव भी आई है। शहर में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3530 हो चुकी है।। इनमें से अबतक 135 की मौत हो चुकी है। हलाकि राहत की बात ये है कि रविवार को 100 मरीजों को डिस्चार्ज(discharge) किया गया, इसके साथ ही स्वस्थ होकर घर लौटे मरीजों की संख्या 1990 हो गई है। वहीं अबतक कुल 36 हजार 635 सैंपल जांचे गए हैं।

भोपाल में 32 नए मरीजों की पुष्टि

इधर राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमण के मामले में उछाल कायम है। इसी बीच रविवार को जिले में कोरोना (Corona) के 32 नए मामले सामने आएं हैं। 35 कोरोना पॉजिटिव(positive) मरीज मिलने के बाद जिले में संक्रमितों(infected) की संख्या 1611 पहुँच गई है। वहीँ हमीदिया से रविवार को 16 मरीजों की स्वस्थ होने के बाद छुट्टी कर दी गई है।

दरअसल भोपाल शहर में रविवार को 32 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। जिसमे भेल टाऊनशिप में पहली बार कोरोना के एक मामले सामने आये है। यहां भेल के एक कर्मचारी के पिता कोरोना से संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद भोपाल जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या 1611 हो गई है। वहीँ राहत देने वाली बात ये है कि कोरोना से भोपाल में 4 लोग अपने घर पर क्वारंटाइन होकर स्वस्थ हुए हैं। इन सभी मरीजों कि उम्र 40 वर्ष से नीचे है। 20 मरीज अभी भी अपने घरों में आइसोलेट रखे गए हैं।

इधर रविवार को हमीदिया से 16 मरीजों की स्वस्थ होने के बाद छुट्टी कर दी गई है। भोपाल में अब तक 1030 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 59 लोग संक्रमण से लड़ते हुए अपनी जान गवां चुके हैं। भारत सरकार की नई गाइडलाइन के तहत हल्के लक्षण या बिना लक्षण वाले मरीजों को उनके घर में ही आइसोलेट किया जा सकता है। इस आधार पर भोपाल में 12 मई से मरीजों को घर में ही आइसोलेट करने की शुरुआत हुई थी। शहर के विभिन्न इलाकों में 20 मरीजों को घर में रखा गया है। जहाँ उनका इलाज जारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews