Corona Alert: प्रशासन की सख्ती, LOCK DOWN तोड़ा तो सीधे FIR

Corona Alert: प्रशासन की सख्ती, LOCK DOWN तोड़ा तो सीधे FIR

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।
कोरोना वायरस की बढ़ती तीव्रता के कारण एहतियात के तौर पर देश के कई राज्यों ने लॉक डाउन घोषित कर दिया है। मध्यप्रदेश में भी कई जिलों में लॉक डाउन घोषित है। बावजूद इसके कई जगह कुछ लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे इसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर नाराजगी जताई और राज्य सरकारों से सख्त कदम उठाने के लिए कहा। पीएम के ट्वीट के बाद ग्वालियर आईजी(एडीजीपी) ने तुरंत अपनी रेंज के पुलिस अधीक्षकों को लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिये।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कड़े तेवर के बाद ग्वालियर रेंज के आई जी (एडीजीपी) राजाबाबू सिंह ने अपनी रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों को स्पष्ट आदेश दिया है कि लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों को किसी भी तरह की रियायत न दी जाए और उनके खिलाफ न केवल एफआईआर दर्ज की जाए बल्कि कड़ी कार्यवाही की जाए। श्री सिंह ने कहा कि सोशल डिस्टेंस ही एकमात्र उपाय है इसलिए निर्देशों का पालन जरूरी है और जो इसका पालन नहीं करता उसके खिलाफ एक्शन भी जरूरी है। आईजी का आदेश मिलने के बाद ग्वालियर एसपी नवनीत भसीन ने अपने मातहतों को निर्देश दिये कि जिले में लागू धारा 144 और लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले व्यापारियो के दुकान खोलने पर धारा 188 के तहत एफआईआर कराई जाए। सभी थाना प्रभारियों को एसपी ने निर्देश दिये कि वे अपने अपने थाना क्षेत्र में निगाह रखें। एसपी ने निर्देश दिये कि लॉक डाउन के दौरान शहर में ड्राय डे रहेगा, कोई शराब दुकान अगले दो दिन नहीं खुलेगी। केवल आवश्यक सेवाओं के तहत आने वाली किराने की दुकान, मेडिकल स्टोर,पेट्रोल पंप,सब्ज़ी फल की दुकान,दूध डेयरी, अस्पताल आदि को छोड़कर सब निजी और सरकारी संस्थाएँ बंद रहेंगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews