राजभवन में बेकाबू हुआ कोरोना, फिर मिले 5 पॉजिटिव

राजभवन में बेकाबू हुआ कोरोना, फिर मिले 5 पॉजिटिव

भोपाल।

भोपाल में अनलॉक के बाद से संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लगातार मिल रहे संक्रमित ने परेशानी बढ़ा रखी है वहीँ राजभवन के कर्मचारी लगातार कह रहे है कि कोरोना से बचने के लिए वहां उत्तम व्यवस्थाओं का अकाल है। इसी बीच भोपाल में शुक्रवार को 50 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीँ भोपाल में राजभवन संक्रमण का सबसे बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। यहां 5 और लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी के साथ राजभवन में अब तक 37 लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं।

दरअसल शुक्रवार को राजभवन में फिर संक्रमित कर्मचारियों की पुष्टि हुई है। साथ ही जीएमसी के स्टाफ क्वार्टर से तीन लोग संक्रमित मिले हैं। हॉटस्पॉट शाहजहांनाबाद से भी 5 संक्रमित सामने आए हैं। मुगलिया छाप क्वारैंटाइन सेंटर से भी एक संदिग्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर के जुमेराती गेट, साकेत नगर, करोंद, पिपलानी समेत अन्य क्षेत्रों से संक्रमित मिले हैं।

वहीँ दूसरी तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया हैं कि प्रदेश के पॉजिविटी रेट देश के पॉजिविटी रेट 6.26 से काफी कम 3.92 प्रतिशत है। वहीं डबलिंग रेट 47.7 दिन है, जो अन्य बड़े राज्यों में ज्यादा है। वहीँ प्रदेश में संक्रमण की रफ्तार को कम करने में ज्यादा सफलता मिली है। बताया गया कि प्रदेश में 47 जिलों में कम से कम एक एक्टिव केस और 23 जिलों में 10 से कम एक्टिव केस हैं। पांच जिलों में एक भी एक्टिव केस नहीं है।मगर फ़िलहाल राजभवन में कोरोना को नियंत्रित करना सरकार के लिए बड़ी चुनौती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews