रेड जोन वाले इस जिले में कोरोना का कहर जारी, पॉजिटिव मरीजों का आकड़ा पहुंचा 2 हजार पार

रेड जोन वाले इस जिले में कोरोना का कहर जारी, पॉजिटिव मरीजों का आकड़ा पहुंचा 2 हजार पार

इंदौर।आकाश धोलपुरे

प्रदेश के इंदौर(indore) में कोरोना(corona) संक्रमित मरीजों के मामले तेजी से सामने आ रहे है। जिसके चलते अब शहर में कोरोना पॉजिटिव(corona positive) मरीजों का आंकड़ा 2 हजार की संख्या पार कर चुका है। CMHO इंदौर द्वारा देर रात जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर संक्रमण के 81 नए मामले सामने आए है। जिसके बाद शहर में कोरोना संक्रमित संक्रमितों की संख्या 2016 हो गई है। रफ्तार में तेजी दिखा रहे कोरोना ने सोमवार को 2 लोगो की जान ले ली जिसके इंदौर में अब तक मरने वालों की संख्या 92 तक जा पहुंची है।

वही इंदौर में सोमवार को 28 लोगो ने कोरोना को मात दे दी है और सभी स्वस्थ होकर घर लौट चुके है। 28 लोगो के डिस्चार्ज(discharge) किये जाने के बाद अब तक इंदौर में कोरोना से जंग जीतने वालो की संख्या 926 तक जा पहुंची है। वही क्वारेंटाइन सेंटर्स(quarantines centers) से 63 लोगो को डिस्चार्ज किया गया है जिसके बाद क्वारेंटाइन सेंटर्स से अब तक कुल 1964 लोगो को डिस्चार्ज किया जा चुका है। फिलहाल, इंदौर में कोरोना के कहर के बीच 998 लोगो का उपचार जारी है।

मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक सोमवार को इंदौर में जांच के लिए 1418 नए सैम्पल(samples) लिए गए जिनमे से 1044 सैम्पल टेस्ट(sample test) किये गए और 963 लोगो की सैम्पल रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 81 मरीजों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में संक्रमितों की संख्या बढ़ सकती है लेकिन लोग पैनिक(panic) न हो क्योंकि स्वास्थ्य विभाग दिन रात कोरोना को हराने के लिए अपने वारियर्स के साथ खड़ा है और हर मुमकिन प्रयास एक एक मरीज के लिये जा रहे है और इसी का परिणाम है कि इंदौर डेथ रेट(death rate) कमजोर हो रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews