Corona crisis: अपनी ही सरकार के आदेशों की यूं धज्जियां उड़ा रहे BJP नेता

Corona crisis: अपनी ही सरकार के आदेशों की यूं धज्जियां उड़ा रहे BJP नेता

जबलपुर, संदीप कुमार
कोरोना महामारी को देखते हुए हाल ही में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आदेश जारी किए थे कि कोई भी जनप्रतिनिधि सार्वजनिक आयोजन नहीं कर सकता बावजूद इसके जबलपुर में युवा मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष ने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की आदेश की धज्जियां उड़ा दी। युवा मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष राजमणि बघेल ने बंजारी माता मंदिर में कोरोना मुक्ति के लिए धार्मिक अनुष्ठान करवाया। इस अनुष्ठान में बिना मास्क के नेता जी पूजा पाठ करते हुए नजर आ रहे हैं इतना ही नहीं नेता जी ने शारीरिक दूरी तक का पालन नहीं किया। लॉकडाउन के दौरान जब सारी गतिविधियां बंद थी तो फिर अनुष्ठान कैसे किया यह भी एक बड़ा सवाल उठ रहा है इसके अलावा समर्थकों ने बिना मास्क पहने ही कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री के जल्द स्वस्थ होने के लिए की गई पूजा
युवा मोर्चा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजमणि बघेल ने गांधी ग्राम बंजारी माता मंदिर में यज्ञ अनुष्ठान करवाया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, संगठन मंत्री सुहास भगत सहित लाखों लोगों के स्वास्थ्य को लेकर अनुष्ठान किया गया इसमें पूजन हवन हुआ है। कार्यक्रम में जिला महामंत्री दिलीप पटेल मंडल अध्यक्ष आकाश जैन कपिल पटेल अंकित पटेल मौजूद रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews