इस जिले में Corona विस्फोट, 19 लोगों की रिपोर्ट positive, हरकत में आया प्रशासनिक अमला

सिंगरौली कलेक्टर

Corona Virus In Red Background – Microbiology And Virology Concept – 3d Rendering

अशोकनगर।हितेंद्र बुधौलिया

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के अशोकनगर (ashoknagar ) में तेज़ी से बढ़ती कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या के बाद अब इसमे कमी देखी जा रही थी। जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोविड-19 के मरीजों को सुधार के बाद उन्हें डिस्चार्ज(discharge) किया जा रहा है। इसी बीच सोमवार को जिले में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। जहां एक ही दिन में कुल 19 कोरोना पॉजिटिव(corona positive) मरीज मिले हैं। जिसके बाद जिले में हड़कंप की स्थिति बन गयी है। वहीँ स्वास्थ्य अमला पॉजिटिव आये मरीजों के समपर्क में आये हुए लोगों की हिस्ट्री तलाशने में जुटा है।

दरअसल सोमवार को अशोकनगर जिले में 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 34 पहुँच गयी है। वहीँ 1 की इस संक्रमण के चपेट में आने से मौत हो चुकी है। जबकि 11 स्वस्थ होकर पाने घर लौट चुके हैं। हालांकि नए मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य अमला और प्रशासनिक महकमा हरकत में आ गया है। जिले में संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आये लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है। वहीँ दूसरी तरफ संक्रमित इलाकों को सील कर दिया गया है। कई नए कंटेन्मेंट एरिया बनाये गए हैं। जहाँ लोगों के बहार निकलने पर पाबन्दी लगा दी गयी है।

बता दें कि इससे पहले सोमवार शाम तक जिले में कुल 16 केस थे। जिनमें 11 स्वस्थ हो चुके थे जबकि एक की मौत हो चुकी थी। वहीँ अब जिले में कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 23 हो गयी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews