Corona Impact: गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस के लिए जारी की एडवाइजरी

Corona Impact: गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस के लिए जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली।

दुनिया भर में कोरोना कहर बरपा रहा है। वही भारत देश भी इससे अछूता नहीं है। देशभर में लगातार कोरोनावायरस के मामलों ने भारत सरकार की नींद उड़ा रखी है। भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 12 लाख से ज्यादा पार कर चुका है।

अगस्त के महीने में रक्षाबंधन, बकरीद और स्वतंत्रता दिवस का त्यौहार मनाया जाना है। त्योहारों को मनाने के लिए केंद्रीय और राज्य सरकार आए दिन नई-नई एडवाइजरी जारी कर रही है।वही शुक्रवार को गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए एडवाइजरी जारी की है।

जारी की गई एडवाइजरी के तहत सभी सरकारी कार्यालयों, राज्यों और राज्यपालों से कहा गया है कि समारोह के दौरान ज्यादा लोगों को इकट्ठा करने से वह बचे और कोशिश करें कि टेक्नोलॉजी का उपयोग करके समारोह आयोजित किया जा सके।वहीं संयुक्त सचिव अनुज कुमार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखा है, उन्होंने पत्र में लिखकर बताया है कि 15 अगस्त को जश्न कैसा मनाया जा सकता है।

पत्र में लिखा गया है कि हर साल स्वतंत्रता दिवस भव्यता, उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस साल भी स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। लेकिन कोविड-19 महामारी के मद्देनजर विभिन्न कार्यक्रमों या गतिविधियों का आयोजन करते समय सुरक्षात्मक कदमों को ध्यान में रखना होगा। इस आयोजन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना, मांस पहनना और सैनिटाइजेशन का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जाना चाहिए। साथ ही ज्यादा लोगों को इकट्ठा करने से बचना होगा।इसमें सभी सरकारी कार्यालयों, राज्यों और राज्यपालों से कहा कि वे ज्यादा लोगों को एकत्रित करने से बचें और समारोहों के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग करें।

संयुक्त सचिव अनुज कुमार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर बताया कि 15 अगस्त को जश्न कैसे मनाया जाना चाहिए। पत्र में लिखा गया कि हर साल, स्वतंत्रता दिवस भव्यता, उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष भी, स्वतंत्रता दिवस को शानदार तरीके से मनाया जाएगा, लेकिन Covid-19 महामारी के चलते विभिन्न कार्यक्रमों या गतिविधियों का आयोजन करते समय कुछ सुरक्षात्मक कदमों को ध्यान में रखना होगा। इस आयोजन के दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखना, मास्क पहनना, उचित सैनिटाइजेशन और ज्यादा लोगों को एकत्रित करने से बचना होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews