देश में साढ़े 3 लाख के पार पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, 27 सौ से ज़्यादा मौतें

देश में साढ़े 3 लाख के पार पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, 27 सौ से ज़्यादा मौतें

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश में कोरोना संक्रमण (corona infection) दिन प्रतिदिन और भी अधिक विकराल रूप ले रहा है। हर नया दिन कोरोना संबंधी नया रिकॉर्ड (new record) बना रहा है। ताजा आंकड़ों (figures) के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 3,49,691 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही मौतों (death) का आंकड़ा 2 हजार 767 रहा है। इसी के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (central health ministry) द्वारा जारी किए गए आंकड़ो के मुताबिक अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,69,60,172 हो गया है। अभी ऐक्टिव मामलों (active case) की संख्या 26 लाख 82 हजार 751 है। वहीं अब तक कोरोना से 1,92,311 मौतें हो चुकी हैं। हालांकि रिकवरी के आंकड़े भी अच्छे हैं, अब तक कोरोना को मात देने वालों की संख्या 1,40,85,110 हो चुकी है।

यह भी पढ़ें…इस पुलिस जवान ने बढ़ाया खाकी का मान, सामने आई वायरल वीडियो की हकीकत 

आपको बता दें कि आईसीएमआर के मुताबिक 23 अप्रैल तक 27,61,99,222 नमूनों की कोरोना जांच हो चुकी है। वहीं देश में करीब 12 राज्यों में कोरोना ने अत्यंत चिंताजनक स्थिति बनाई हुई है। स्वास्थ मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, केरल, राजस्थान, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के मामलों में लंबा उछाल देखने को मिल रहा है।

यह भी पढे़ं… मुफ्त खाद्यान्न वितरण में यह जिला बना अव्वल, कोरोना के बीच प्रशासन की लोगों को बड़ी राहत

वहीं देश में इसी बीच टीकाकरण अभियान भी ज़ोरों-शोरों पर चल रहा है। 1 मई से 18 से अधिक वर्ष के लोगों के लिए भी टीका लगवाने की अनुमति होगी। इसका रजिस्ट्रेशन 28 अप्रैल से ही किया जा सकता है। अब तक देश में 14,09,16,417 लोगों को कोरोना के खिलाफ टीका लग चुका है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews