Corona update: रायसेन में 16 अन्य मरीज कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन अलर्ट

Corona update: रायसेन में 16 अन्य मरीज कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन अलर्ट

रायसेन।दिनेश यादव

पिछले 2 दिनों से प्रदेश में घटते कोरोना ग्राफ(corona graph) के बीच रायसेन(raisen) से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां कोरोना(corona) संक्रमित की संख्या में सोमवार को इजाफा हुआ है। सोमवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक 16 नए मरीज कोरोना पॉजिटिव(corona positive) पाए गए। जिसके साथ ही जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है।

दरअसल 2 दिन पहले क्वॉरेंटाइन(quarantine) किए गए 57 लोगों के सैंपल जांच के लिए भोपाल(bhopal) भेजे गए थे। जहां से 54 लोगों की रिपोर्ट में 16 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिला सीएमएचओ(cmho) एके शर्मा ने इन मामलों की पुष्टि की है। बता दे कि सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों को कोबिड सेंटर इंडियन चौराहे में शिफ्ट(shift) किया गया था। जिनमें से संक्रमित 16 मरीज दरगाह स्थित क्वॉरेंटाइन सेंटर में रुके थे। यह सभी 16 मरीज जमाती हैं। वहीं जिला मुख्यालय में इससे पहले 7 लोग कोरोना पॉजिटिव थे। इसी के साथ जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 23 पहुंच गया है। जिससे रायसेन शहर पर भी रेड जोन(red zone) में शामिल होने का खतरा बढ़ गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews