Corona Update: भोपाल में 34 की रिपोर्ट positive, 2400 के पार पहुंचा आंकड़ा

mp corona

3D illustration of Coronavirus, virus which causes SARS and MERS, Middle East Respiratory Syndrome

भोपाल।

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। लगातार नए मामले प्रशसन की नींद उड़ाए हुए हैं। इसी बीच रविवार काे भोपाल में 34 नए पाॅजिटिव मरीज मिले हैं।जिसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 2461 पहुँच गयी है। वहीं 78 संक्रमितों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

दरअसल भोपाल में रविवार को 34 नए पॉजिटिव(positive) पाए गए। आज बैरागढ़, शाहजहांनाबाद में 5-5 और ईदगाह हिल्स में 4 संक्रमित मिले। सभी क्षेत्र को कन्टेनमेंट क्षेत्र घोषित करने के बाद मरीजों के सम्पर्क में आये लोगों को क्वारंटाइन(quarantine) किया गया है। वहीँ राजधानी में संक्रमितों की संख्या 2457 हो गई। राजधानी में अब तक 1707 मरीज कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 78 संक्रमितों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। कोरोना से राजधानी में अब 672 एक्टिव केस हैं।

बता दें कि इससे पहले भोपाल (bhopal) जिले में शनिवार को 20 नए कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मिले थे। इन्हें मिला कर जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2457 हो चुकी थी। वहीं, कोरोना से 78 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि 1707 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews