Corona update: धार में एक युवक की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, प्रशासन अलर्ट

Corona update: धार में एक युवक की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, प्रशासन अलर्ट

धार।मो. अंसार।

प्रदेश के अन्य जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जहां धार जिले के बख्तावर मार्ग निवासी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित मरीज 15 दिन पहले उज्जैन गया था। जहां से लौटने के बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। किंतु वायरस संक्रमण के लक्षण दिखने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था। जहां जांच के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद संक्रमित मरीज को इंदौर रेफर कर दिया गया है।

धार कलेक्टर श्रीकांत बनोट ने संक्रमित मरीज की पुष्टि करते हुए कहा कि मरीज 15 दिन पूर्व उज्जैन में था। जिसके बाद लौटने पर 5 अप्रैल को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती किया गया जहां डॉक्टर ने कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखने पर उसे धार के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 6 अप्रैल को जांच के लिए उसके सैंपल लिए गए जिसमें आज मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिसके बाद उसे इंदौर के अरबिंदो अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ एसडीएम ने बताया है कि मरीज जिस इलाके का है उस इलाके को पूरी तरह से सील करने के साथ-साथ उसे परिजन को भी क्वॉरेंटाइन कर दिया गया। इसके साथ ही उसके घर के आसपास के एरिया को सेनीटाइज करने के साथ कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है।

बता दें कि इससे पहले धार के क्वॉरेंटाइन में रखें 34 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया है।हालांकि उन्हें होम क्वॉरेंटाइन में रहने के निर्देश दिए गए है। इससे पहले 63 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जिनमें से 26 सैंपल की जांच अभी बाकी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews