Corona Vaccination Programme- किसे लगेगा कोरोना का पहला टीका, आइए जानते हैं

Corona Vaccination Programme- किसे लगेगा कोरोना का पहला टीका, आइए जानते हैं

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 16 जनवरी यानी कि शनिवार से देशभर में कोरोनावायरस वैक्सीन (Corona Vaccine) की क्रांति शुरू होगी, जिसकी सारी तैयारी कर ली गई है। लंबे इंतजार के बाद अब वह वक्त आ ही गया है जब लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश में सुबह 9:00 बजे से टीकाकरण का कार्यक्रम (Vaccination Programme) शुरू किया जाएगा। यह टीकाकरण सबसे पहले फ्रंट लाइन वर्कर्स, सफाई कर्मियों, पुलिसकर्मियों और राजस्व अमले को लगाया जाएगा, जिसके लिए पूरी तरह से तैयारी कर ली गई है।

हरि देव को लगेगा टीका

भोपाल (Bhopal) में सबसे पहले यह टीका हरि देव को लगाया जाएगा। हरिदेव जेपी अस्पताल में सफाई कर्मी है। हरिदेव कोरोना का पहला टीका लगवाने के लिए काफी उत्सुक है, जिसके लिए उन्होंने अपने परिवार को भी मना लिया है। हरिदेव का कहना है कि टीका लगवाने के बाद जब वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे तो उनकी खुशी में और इजाफा हो जाएगा।

कौन है हरि देव

आइए जानते हैं कौन है हरिदेव यादव और क्यों इन्हें सबसे पहले टीका लगाया जाएगा। दरअसल हरि देव जेपी अस्पताल (JP Hospital) में सफाई कर्मचारी (Sanitation Worker) है। हरि देव बीते अप्रैल महीने से ही लोगों को जेपी अस्पताल परिसर में कोरोना वायरस से बचने के लिए जारी की गई गाइडलाइन का पालन करने , गंदगी न फैलाने और मास्क पहनने के लिए लगातार अपील कर रहे है। वहीं इस दौरान हरि देव ने एक बार भी छुट्टी नहीं ली है, वह लगातार काम कर रहे हैं।

सीएम की सिफारिश भी नहीं आएगी काम

16 जनवरी से शुरू होने वाले वैक्सीनेशन प्रोग्राम को लेकर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा गुरुवार को नेशनल हेल्थ मिशन के अफसरों के साथ बैठक की गई थी, जिसमें उन्होंने वैक्सीनेशन को लेकर कलेक्टरों को निर्देशित किया था। सीएम शिवराज ने कहा था कि सरकार द्वारा तय चरणों के हिसाब से ही लोगों को टीका लगाया जाएगा, यदि कोई शिवराज की भी सिफारिश लेकर आए तो उसको भी दरकिनार कर दिया जाए।

वैक्सीन को लेकर भ्रम ना फैलाएं- सीएम

वही सीएम शिवराज ने वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने की समाजसेवियों जनप्रतिनिधियों और मीडिया कर्मियों से भी अपील की है। उन्होंने कहा है कि वैक्सीनेशन को लेकर सरकार ने प्राथमिकताएं तय कर दी है और उसी चरणों के हिसाब से लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। लोगों से अपील करते हुए सीएम ने कहा कि वैक्सीन को लेकर भ्रम ना फैलाएं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews