Coronavirus : तालाब में कुत्ते को फेंकने वाला सलमान कोरोना पॉजिटिव, थाने में हड़कंप

Coronavirus : तालाब में कुत्ते को फेंकने वाला सलमान कोरोना पॉजिटिव, थाने में हड़कंप

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।अपनी मौज मस्ती के लिए कुत्ते को तालाब में फेंकने वाला आरोपी सलमान (Salmaan) गिरफ्तारी के बाद कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) पाया गया है। सलमान की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद श्यामला हिल्स थाने में हड़कंप मच गया और मौजूद सभी पुलिसकर्मियों ने कोरोना टेस्ट करवाया, जिसमें थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक मेहमूद कोरोना पॉज़िटिव निकले है।थाने के कुल 17 लोगो का कोरोना का टेस्ट करवाय गया।जिसमें से थाना प्रभारी एवं अन्य 15 स्टाफ के पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।लेकिन इस घटनाक्रम के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है, वही सलमान के संपर्क में आए लोगों मे भी खलबली है।

दरअसल, रविवार को सलमान का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक कुत्ते को अपनी गोद में उठाकर बड़ी निर्दयता से गहरे पानी में फेंकते हुए नजर आए थे। इस मामले में शहर के श्यामला हिल्स थाने में भादंवि की धारा 429 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। यह वीडियो शहर के बड़े तालाब स्थित बोट क्लब रोड (Boat Club Road) पर बनाया गया है।घटना के बाद से लोगों में भारी आक्रोश था। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि कुत्ता शांति से उस शख्स के पास खड़ा है और उस युवक ने कुत्ते को उठा कर तालाब में फेंक दिया। इस वीडियों के सामने आने के बाद पशुओं पर काम करने वाले कई संगठनों ने भोपाल कलेक्टर अविनाश लावानिया से कार्रवाई की मांग की थी। वहीं सोशल मीडिया पर लोग युवक की क्रूरता अपनी नाराजगी जाहिर की थी।इसके बाद पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर सोमवार को सलमान को गिरफ्तार कर लिया था और आज मंगलवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

झम्पू नाम का कुत्ता सुरक्षित
तालाब में फेंका गया डॉग जिसका नाम झम्पू बताया जा रहा है, सुरक्षित मिल गया है। पशुओं के लिए काम करने वाले संगठन कर्तव्य एनिमल एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी ने वीडियो शेयर कर बताया है कि वो ठीक है। उसका पोषण करने वाली युवती ने उसको पहचाना। जो लंबे समय से लेक पर घूमने वाले कुत्तों की देखभाल करती आ रही हैं और कुछ दिनों पहले ही उन्होंने उसका इलाज भी कराया था। उन्होंने लोगों के सवालों पर भी कहा कि यह वो ही जिसे तालाब में फेंक दिया था, अपने बच्चे को सब पहचान जाते है, चाहे दिन हो या रात।

मंगलवार को भोपाल में 280 कोरोना पॉजिटिव

वही राजधानी में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। मंगलवार को फिर भोपाल में कोरोना के 280 नए मरीज मिले है।इसमें 25 वी बटालियन से 2 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। Eme सेंटर से 3 लोग फिर कोरोना पॉजिटिव निकले।आईटीबीपी कैम्प से 6 जवानों ,इब्राहिमगंज से 1 व्यक्ति, जीएमसी से 3 लोग, एम्स से 1 व्यक्ति ,चार इमली से तीन लोग, फारेस्ट कालोनी चार इमली से 2 लोग, नई जेल से 1 व्यक्ति , सेमरा कला से 6 लोग ,पुलिस कालोनी भौंरी से 1 व्यक्ति, सुभाष सिटी लामाखेड़ा से 3 ,कामखेड़ा बीपीएल से 4 लोग कोरोना संक्रमित निकले। सिद्धांत रेड क्रॉस से 1 , डी मार्ट होशंगाबाद रोड से 1 व्यक्ति, रवेरा टाउन से 2 लोग निकले संक्रमित मिले है।अरेरा कालोनी से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews