निगम ने चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों और बिल्डिंगों को किया सेनेटाइज

निगम ने चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों और बिल्डिंगों को किया सेनेटाइज

ग्वालियर।अतुल सक्सेना

नगर निगम ग्वालियर(Municipal Corporation Gwalior) के स्वास्थ्य(health) अमले ने रविवार को शहर में विशेष स्वच्छता अभियान(Cleanliness campaign) चलाया गया इसके तहत शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों और बिल्डिंगों को सेनेटाइज(sanitize) किया गया। नगर निगम की सफाई एवं सेनेटाइज अभियान का निरीक्षण कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने विभिन्न स्थानों पर किया।

नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन के निर्देशानुसार अपर आयुक्त नरोत्तम भार्गव के निर्देशन में चलाए गए स्वच्छता अभियान एवं सार्वजनिक स्थानों के सेनेटाइज करने के अभियान में महाराज बाडा एवं उसके आसपास क्षेत्रों में, मुरार क्षेत्र, सिटी सेंटर क्षेत्र एवं सिल्वर एस्टेट क्षेत्र सहित नगर ग्वालियर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर साफ सफाई कराई गई । अभियान के दौरान कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह द्वारा सिटी सेंटर क्षेत्र में भ्रमण कर साफ सफाई व्यवस्था देगी तथा सिल्वर स्टेट के आसपास भी साफ-सफाई एवं सैनिटाइज्ड व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने शहर के लोगों से अपील की कि वे भी अपने आसपास साफ सफाई ध्यान रखे और लॉक डाउन के नियमों का पालन करें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews