डबरा: अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही, आठ नवजातों की तबीयत बिगड़ी

डबरा: अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही, आठ नवजातों की तबीयत बिगड़ी

डबरा/सलिल श्रीवास्तव

भितरवार अस्पताल प्रबंधन की एक बड़ी लापरवाही आज उस समय देखने को मिली जब पोस्ट मेटल वार्ड में भर्ती 8 नवजात बीमार हो गए यह बच्चे कोई गंभीर बीमारी के चलते बीमार नहीं हुए थे बल्कि वार्ड में पंखे और कूलर ना चलने साथ ही खिड़कियों के टूटे शीशों से आने वाली तपिश के चलते बीमार हुए थे जिनका सही समय पर इलाज किया गया जिससे उनकी हालत में सुधार है जब इस लापरवाही के संबंध में भितरवारएसडीएम से बात की तो उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कार्यवाही की बात कही।

आपको बता दें कि भितरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसपास के क्षेत्र के लोगों के इलाज का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र है। यहाँ प्रति दिन सैकड़ों मरीज़ आते है तो कई डिलीवरी होती है पर प्रबंधन ने गर्मी के चलते वार्ड में क्या अव्यवस्था होंगी। इसके प्रति कभी भी गंभीर होना मुनासिब नहीं समझा। यही कारण रहा कि वार्ड में कूलर भी है और पंखे भी पर चालू नहीं है। ऊपर से सूर्यदेव के तेवर दिन प्रतिदिन उग्र होते जा रहे हैं। जिसके चलते आज पोस्ट मेटल वार्ड में भर्ती 8 बच्चे अचानक बुखार की समस्या से ग्रसित हो गए। जिन्हें तत्काल शिशु रोग विशेषज्ञ द्वारा इलाज उपलब्ध कराया गया जिसके बाद उनकी हालत स्थिर हुई आप नीचे बिडीओ में साफ देख सकते हैं कि महिलाएं किस तरह गर्मी से बेहाल बच्चों को अपने हाथों से हवा कर रही है।

महिलाओं का कहना है कि यह कोई नई समस्या नहीं है पिछले कई दिन से यहां पंखे कूलर चालू नहीं है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि गर्मी से पूर्व अस्पताल प्रबंधन को इस प्रकार की अव्यवस्थाओं में सुधार कर लेना चाहिए नहीं तो भविष्य में कोई बड़ी घटना गठित हो सकती है। जिसका ज़िम्मेदार जबाब भी नही दे पायेंगे।

क्या कहा एसडीएम भितरवार के के ग़ौर ने

मामला संघयाँन में है गम्भीर लापरवाही है इस तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी जो भी दोषी होगा उस पर जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews