ग्वालियर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व “झांसी जलसा” में होंगे शामिल

ग्वालियर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व “झांसी जलसा” में होंगे शामिल

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार  द्वारा झांसी में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्र रक्षा समर्पण “झांसी जलसा” पर्व के उद्घाटन समारोह में शामिल होने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh)  बुधवार सुबह ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर(Gwalior News) के महाराजपुरा एयरबेस पहुंचे।

ग्वालियर एयरबेस पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने रक्षा मंत्री की अगवानी की। भाजपा जिला अध्यक्ष शहर कमल माखीजानी व ग्रामीण जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने रक्षा मंत्री का स्वागत किया । इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चंबल राजेश चावला, कलेक्टर ग्वालियर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस उप महा निरीक्षक ग्वालियर  राजेश हिंगणकर व पुलिस अधीक्षक ग्वालियर  अमित सांघी सहित वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी लुढ़की, नहीं बदली सोने की कीमत, ये हैं ताजा रेट

महाराजपुरा एयरबेस पर जनप्रतिनिधियों से भेंट करने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हेलीकॉप्टर द्वारा झांसी के लिए रवाना हो गए।

ये भी पढ़ें – एकतरफा प्यार में पागल आशिक ने दोस्त के साथ मिलकर चलाई थी पति पत्नी पर गोली, गिरफ्तार

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews