रानी कमलापति का जीवन चरित्र बच्चों को पढ़ाने की मांग, भाजपा नेता ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र

रानी कमलापति का जीवन चरित्र बच्चों को पढ़ाने की मांग, भाजपा नेता ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र

शिवपुरी, मोनू प्रधान। हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम भोपाल की रानी कमलापति (Rani Kamlapati) के नाम पर किये जाने के बाद अब रानी कमलापति के जीवन चरित्र को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग उठ रही है। जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र शर्मा (BJP Leader Surendra Sharma) ने स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार को पत्र लिखकर इसकी मांग की है।

भाजपा नेता सुरेन्द्र शर्मा ने पत्र में लिखा है कि रानी कमलापति का इतिहास एवं उनका जीवन एक गौरवशाली जीवन रहा है।  उनका जीवन एक प्रेरणादाई जीवन रहा है, परंतु दुर्भाग्य से इस देश की कांग्रेस सरकारों ने उनके जीवन चरित्र को इस देश के नागरिकों से दूर रखा।

ये भी पढ़ें – MP Electricity : 23 लाख बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा बड़ा लाभ, बिल की राशि होगी माफ

सुरेंद्र शर्मा ने स्कूल शिक्षा मंत्री से निवेदन करते हुए कहा कि रानी कमलापति का जीवन चरित्र स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए, जिससे मध्य प्रदेश के बच्चे रानी कमलापति के जीवन चरित्र को व उनके बेटे की बहादुरी और दोस्त मोहम्मद खान की दगाबाजी और निर्दयता को पढ़ सकें एवं एक गौरवशाली इतिहास से अवगत हो सकें।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी लुढ़की, नहीं बदली सोने की कीमत, ये हैं ताजा रेट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews