सियासी उठापटक के बीच फ्लोर टेस्ट को लेकर दिग्विजय का बड़ा बयान

सियासी उठापटक के बीच फ्लोर टेस्ट को लेकर दिग्विजय का बड़ा बयान

भोपाल।
एमपी में जारी सियासी बवाल के बीच बीजेपी द्वारा सुप्रीम कोर्ट जाने पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह बडा बयान दिया है। दिग्विजय सिंह का कहना है कि बीजेपी के पास बहुमत नहीं है इसलिए शिवराज सिंह ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। विधानसभा में उनको करारा जवाब देंगे। फ्लोर टेस्ट के लिए कांग्रेस हमेशा तैयार है।

इसके पहले दिग्विजय विधानसभा के स्थगित होने के तुरंत बाद राजभवन में राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात करने पहुंचे थे। मुलाकात के बाद उन्होने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा था कि उनसे मेरे पुराने संबंध है, मैं इसी वजह से उनसे मिलने आया था। हमारे बीच राजनीतिक को लेकर कोई बात नहीं हुई।लेकिन कयास लगाए जा रहे है दिग्विजय मौजूदा घटनाक्रम को देखते हुए राज्यपाल से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने सरकार की तरफ से पक्ष रखा है और उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश की है।

बता दे कि आज विधानसभा में राज्यपाल के निर्देश के बावजूद कमलनाथ सरकार ने फ्लोर टेस्ट नही करवाया। वही विधानसभा अध्यक्ष ने कोरोना वायरस का हवाला देते हुए 26 मार्च तक विधानसभा स्थगित कर दी। इसके बाद बीजेपी ने सुप्रीम में याचिका दाखिल की और कोर्ट से 48 घंटों के अंदर फ्लोर टेस्ट करवाने की मांग की। इस मामले में सुनवाई कल होना है।वही 26 मार्च को राज्यसभा चुनाव होना है, ऐसे में फ्लोर टेस्ट को लेकर सबकी निगाहें सुप्रीम कोर्ट पर टिक गई है।वही केन्द्र के राष्ट्रपति शासन लगाने की चर्चाएं भी जोरों पर बनी हुई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews