ड्यूटी रूम में सपना चौधरी के गानों पर डांस कर रहे थे डॉक्टर और नर्स, वीडियो वायरल 

ड्यूटी रूम में सपना चौधरी के गानों पर डांस कर रहे थे डॉक्टर और नर्स, वीडियो वायरल 

शिवपुरी, मोनू प्रधान। मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में इलाज की हकीकत और मरीजों के साथ डॉक्टर्स (Doctors) एवं नर्सों (Nurses) के व्यवहार की ख़बरें आये दिन सामने आती रहती हैं लेकिन अब एक सरकारी अस्पताल (Government  Hospital) की जो हकीकत सामने आई है उसने भगवान का दर्ज प्राप्त इस पेशे की संजीदगी की पोल खोल कर रख दी है। सोशल मीडिया पर शिवपुरी जिले के बदरवास स्वास्थ्य केंद्र (Badarwas Health Center) का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महिला डॉक्टर्स और नर्स हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के गानों पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

शिवपुरी (Shivpuri) जिले के बदरवास स्वास्थ्य केंद्र (Badarwas Health Center) के ड्यूटी रूम (Duty Room) का नजारा इस बार कुछ बदला बदला सा दिखाई दिया। ड्यूटी रूम (Duty Room) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो 20 फरवरी का बताया जा रहा है। वीडियो में एप्रिन पहने लेडीज मेडिकल स्टाफ हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के गानों पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है डांस कर रहे स्टाफ में यहाँ तैनात डॉक्टर्स और नर्स शामिल है।

ये भी पढ़ें – Corona Alert : अब मप्र के लोगों को नहीं मिलेगी दिल्ली में एंट्री, दिखानी होगी निगेटिव रिपोर्ट

पार्टी कर रहे डॉक्टर और नर्स ड्यूटी रूम में टेबल पर सजे नाश्ते के बीच यूनिफॉर्म यानि एप्रिन पहन कर सपना चौधरी (Sapna Choudhary)  के गानों पर कभी ” या गजबण पाणी न चाली …” तो  कभी “तेरी आख्या का यो काजल …” पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं, तो कभी किसी और गाने पर। गानों की तेज आवाज और मस्ती के बीच यदि कुछ दब रहा था तो वह सिर्फ और सिर्फ वार्ड में भर्ती मरीजों की कराहने की आवाज। बताया जा रहा है कि ड्यूटी रूम में गाने की धुन पर थिरकने वाली डॉक्टर व नसों में से किसी का विवाह समारोह 24 फरवरी को होना है और उस शादी के कार्यक्रमों के लिए यहाँ प्रेक्टिस की जा रही थी अब ये सभी लोग उस शादी में शिरकत करें या न करें लेकिन इससे पहले उन्होंने शांति क्षेत्र वाले अस्पताल को ही शादी के जश्न के पूर्वाभ्यास का प्लेटफार्म बना डाला। सवाल ये उठता है कि अस्पताल जैसे शांत घोषित क्षेत्र में तेज आवाज में गाने बजाकर ड्यूटी रूम में डांस करने की अनुमति इन्हें किसने दी। वायरल वीडियो को मरीजों की कराहना पर किसी दंश से कम नहीं कहा जा सकता। वायरल वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

उधर इस मामले में बदरवास के बीएमओ डॉ हरिवल्ल्भ शर्मा का कहना है कि मैंने भी वायरल वीडियो के बारे में सुना  है लेकिन मैंने देखा नहीं है। वीडियो देखने के बाद नोटिस देकर पार्टी कर रहे स्टाफ से जवाब मांगा जाएगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews