अवैध प्रवासियों से भरी फ्लाइट अमेरिका से भारत के लिए रवाना, ट्रंप सरकार का बड़ा एक्शन

ज्यादातर अवैध प्रवासियों को ग्वाटेमाला, पेरू और होंडुरास से भेजा जा रहा है। इस पूरी योजना को अतिरिक्त सैन्य बल की निगरानी में पूरा किया जा रहा है। खबरों की माने तो भारत सबसे दूर देश है जहां डिपोर्टेशन की प्रक्रिया की जा रही है।
अवैध प्रवासियों से भरी फ्लाइट अमेरिका से भारत के लिए रवाना, ट्रंप सरकार का बड़ा एक्शन

Trump Government Deported Indians : ट्रंप सरकार के अवैध प्रवासियों को भारत वापस भेजने के निर्णय की शुरुआत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक अमेरिकी सेवा का एक जहाज अमेरिका में रह रहे अवैध प्रवासियों को लेकर भारत के लिए रवाना हो चुका है। इस बात की पुष्टि नाम ना बताने की शर्त पर एक अमेरिकी अधिकारी ने की है।

सकारात्मक बातचीत के बाद दोनों देश दे रहे प्रक्रिया को अंजाम

आपको बताने डोनाल्ड ट्रंप ने सरकार बनते ही इस बात को लेकर घोषणा की थी कि वह अमेरिका में रह रहे अवैध प्रवासियों को वापस उनके देश भेजेंगे। इसको लेकर ट्रंप की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी सकारात्मक बातचीत हुई थी। और इस मामले को लेकर दोनों देशों के बीच सहयोग को लेकर भी चर्चा की गई थी।

कुल 18000 अवैध प्रवासी भेजे जाएँगे भारत वापस 

जानकारी के मुताबिक लगभग 18000 अवैध प्रवासी अमेरिका में थे जिनको लेकर ट्रंप सरकार ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी चर्चा की थी। जानकारी के मुताबिक यह फ्लाइट सामान्य नागरिक हवाई अड्डों से ना उड़कर सैन्य हवाई अड्डे से भेजी जा रही है।

ज्यादातर अवैध प्रवासियों को ग्वाटेमाला, पेरू और होंडुरास से भेजा जा रहा है। इस पूरी योजना को अतिरिक्त सैन्य बल की निगरानी में पूरा किया जा रहा है। खबरों की माने तो भारत सबसे दूर देश है जहां डिपोर्टेशन की प्रक्रिया की जा रही है।

आपको बता दें वर्ष 2023 में आई शाहरुख खान की फिल्म डंकी कुछ हद तक अवैध प्रवास की इस पूरी कहानी को समझाती है। आमतौर पर जिन भारतीयों को सामान्य तरीके से अमेरिका का वीजा नहीं मिल पाता, वे डंकी रूट या अन्य किसी माध्यम से अवैध रूप से अमेरिका जाते हैं और सरकार की नजरों से बचते हुए वहां रहने का प्रयास करते हैं। जब यह लोग सरकार की नजरों में आते हैं तो सरकार इन्हें डिपोर्ट कर उनके मूल देश वापस भेज देती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews