Bribe : 6000 रुपये की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का अधिकारी गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई

Bribe : 6000 रुपये की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का अधिकारी गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर लोकायुक्त टीम ने 6000 रुपये की रिश्वत(Bribe) लेते हुए बीआरसी को गिरफ्तार किया है।  बीआरसी ठाकुर प्रसाद पटेल अपने कार्यालय में ही रिश्वत ले रहे थे।

जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग बीआरसी कार्यालय में पदस्थ लेखापाल विक्रम सिंह राजपूत को बीआरसी ठाकुर प्रसाद पटेल ने बिलों में अनियमितता का नोटिस थमाया था।  उसके बाद इस मामले को निपटाने के लिए बीआरसी ने 12,000 रुपये रिश्वत की मांग की।

ये भी पढ़ें – कमलनाथ की बढी मुश्किलें! लोकायुक्त बयान मामले में BJP करेगी चुनाव आयोग से शिकायत

रिश्वत मांगे जाने की शिकायत लेखापाल ने लोकायुक्त पुलिस जबलपुर (Lokayukt Police Jabalpur) में की। लोकायुक्त टीम के निर्देश पर आज सोमवार को जैसे ही लेखापाल बीआरसी कार्यालय पहुंचे और बीआरसी ठाकुर प्रसाद को 6000 रुपये रिश्वत के दिए, पहले से मौजूद लोकायुक्त की टीम कार्यालय में घुसी और बीआरसी ठाकुर प्रसाद पटेल को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना लुढ़का, नहीं बदले चांदी के रेट, ये हैं ताजा भाव

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews