कोरोना के कारण घरों में की गई ईद की नमाज अदा, प्रशासन दिखा सतर्क

कोरोना के कारण घरों में की गई ईद की नमाज अदा, प्रशासन दिखा सतर्क

सिंगरौली।राघवेन्द्र सिंह गहरवार।

मोरवा में ईद उल फितर सोमवार को मनाया गया। लॉकडाउन के चलते इस वर्ष ईद की नमाज घरों पर ही की गई, इसको लेकर प्रशासन समुदाय के धर्मगुरु एवं आम जन से पहले ही अपील कर चुके थे। मोरवा निरीक्षक मनीष त्रिपाठी ने सुबह से ही नमाज स्थलों के साथ ही गली मोहल्लों में पुलिस की तैनाती सुनिश्चित ली थी। वहीं मोरवा निरीक्षक अलसुबह बड़ी मस्जिद (गौशलवारा जामा मस्जिद), छोटी मस्जिद (नूरी मस्जिद), समेत झिंगुरदा व कठास स्थित मस्जिदों का जायजा लेकर सदर, कमेटी के मेंबर व मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि करोना संक्रमण को देखते हुए सिंगरौली पुलिस अधीक्षक टी के विद्यार्थी के निर्देशानुसार सभी थाना प्रभारी शासन द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में लगे रहे।

लोक डाउन के कारण रमजान माह के 30 दिन पूरे होने की वजह से सोमवार को ईद उल फितर का त्योहार हर बार से अलग तरीके में मनाया गया। एक माह के रोजे के अंतिम दिन लोगों से सामूहिक रूप से नमाज न करके परिवार के बीच सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सुबह घरों से ही नमाज अदा कर पकवान तैयार किये और सभी रोजेदार ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए रोजा खोलकर एक दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews