Morena News: जिला अस्पताल में पकड़ा फर्जी डॉक्टर, किया पुलिस के हवाले

Morena News: जिला अस्पताल में पकड़ा फर्जी डॉक्टर, किया पुलिस के हवाले

मुरैना, संजय दीक्षित। मुरैना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल में नर्सो से डॉक्यूमेंट माँगते फर्जी डॉक्टर (Fake Doctor) को अस्पताल प्रबंधक धर्मेंद्र गुप्ता ने रंगे हाथों पकड़ लिया। फर्जी डॉक्टर (Fake Doctor) को पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया है।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह जिला अस्पताल में एक युवक डॉक्टर बनकर महिला वार्ड में नर्सों से डॉक्यूमेंट की मांग कर रहा था।जिसकी सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधक मौके पर पहुँच गए और युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। युवक से जब पूछताछ की गई तो फर्जी डॉक्टर (Fake Doctor) निकला। उसने अपना नाम संजय माहौर बताया है।

ये भी पढ़ें – MP School: प्रवेश परीक्षा के लिए बोर्ड ने जारी किया एडमिट कार्ड, यहां करें डाउनलोड

गौरतलब है कि लगभग एक साल पहले यही फर्जी डॉक्टर (Fake Doctor)जिला अस्पताल में इलाज करते हुए पकड़ा गया था। फर्जी डॉक्टर के खिलाफ सिटी कोतवाली में पूर्व में भी मामला दर्ज किया गया था। लेकिन एक बार फिर आज सुबह महिला वार्ड में फर्जी डॉक्टर बनकर पहुँच गया और रंगे हाथों पकड़ लिया गया।  अस्पताल प्रबंधक ने फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जाँच में जुटी हुई है।  पुलिस ये जानने का प्रयास कर रही है कि इसके पीछे युवक का मकसद क्या था ?

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews