परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप, शव लेने से किया मना

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप, शव लेने से किया मना

खंडवा।सुशील विधानी

सिंधी कॉलोनी के युवक जतिन वाधवा की कल रात खंडवा जिला अस्पताल के सारी वार्ड में मौत हुई। जिसके बाद परिजनों ने जिला अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीँ परिजनों ने शव लेने से मना कर दिया है। एसडीएम सीएसपी ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाइश दी है और साथ ही कार्यवाही का आश्वाशन दिया है।

माने परिजन, लिया शव, कठोर कार्यवाही की मांग

बताया जा रहा है कि 9 तारीख से युवक को भर्ती कराया गया जिसकी रिपोर्ट आज तक नहीं आई है। जिसके चलते युवक बार-बार यह पूछता रह गया कि मुझे पॉजिटिव है या नेगेटिव। आखरी दम तक वह यह पता ना लगाने के कारण माइग्रेन से उसकी मौत हो चुकी है। हॉस्पिटल प्रबंधक किसी प्रकार का जवाब देने से तैयार नहीं है। जिला प्रशासन की लापरवाही के साथ खंडवा में जनता के बीच समाज आक्रोश में हॉस्पिटल पहुंचा है। हॉस्पिटल में एसडीएम संजीव पांडे एवं नगर अधीक्षक ललित गटरे ने समाज जनों से समझाइश देकर भेजा है। और आश्वासन दिया है कि इस पर जांच द्वारा कार्रवाई कराई जाएगी।

खंडवा के सारी (प्रीआईसोलेशन) वार्ड में परसों रात भी हुई थी 3 मौत, अभी तक कुल 21 मौत

इनके द्वारा बताया गया कि मेडिकल कॉलेज खण्डवा के डीन डॉ अनंत पवार टैगोर कॉलोनी खंडवा निवासी 32 वर्षीय मरीज दिनांक 9 मई को दोपहर 4.40 बजे जिला अस्पताल में निमोनिया के लक्षण के साथ भर्ती हुआ। जिसको SARI वार्ड में प्रोटोकॉल अनुसार इलाज किया गया। परन्तु दिनांक 15 मई को उसकी स्थिति अचानक बिगड़ने के पश्चात उसे सारी ICU में दाखिल किया गया तथा प्रयासों उपरांत मरीज की स्थिति में सुधार न होने के कारण वेंटिलेटर पर लिया गया। इस पश्चात दिनांक शनिवार व रविवार की मध्यरात्रि में लगभग 12.30 बजे मरीज की इलाज के दौरान मृत्यु हुई। वहीँ आज खंडवा जिला अस्पताल के कोविड-19 में एक और मौत मृतक दयाराम चंचलानी गली नंबर 3 की नई मौत हुई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews