मशहूर शायर राहत इंदौरी कोरोना पॉजिटिव, लोगों से की ये अपील

मशहूर शायर राहत इंदौरी कोरोना पॉजिटिव, लोगों से की ये अपील

इंदौर, आकाश धोलपुरे  

देश और दुनिया मे अपने खास अंदाज के लिए जाने जाने वाले और करोड़ो दिल की धड़कनों में एक खास मुकाम रखने वाले मशहूर शायर राहत इंदौरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। दरअसल, 11 अगस्त को राहत साहब ने एक ट्वीट के जरिये ये जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि ” कोविड के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. अरविंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूं।”उन्होंने अपने चाहने वालो से ट्वीट के जरिये अपील की है कि एक इल्तेजा है, मुझे या घर के लोगो को फोन न करें, मेरी खैरियत ट्विटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी।

इंदौर का नाम अपनी खास ऊर्जा और बेहतरीन अंदाज में न सिर्फ देश मे बल्कि दुनिया मे रखने वाले राहत इंदौरी के कोविड पॉजिटिव आने की खबर जैसे ही सार्वजनिक हुई वैसे ही साहित्य जगत और उनको चाहने वालो ने सोशल मीडिया और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। फिलहाल, मशहूर शायर राहत इंदौरी का इलाज इंदौर के अरविंदो अस्पताल में जारी है वही आपको बता दे जब शहर और देश में लॉक डाउन की शुरुआत हुई थी तब उन्होंने लोगो की मदद के लिए शायराना अंदाज में अपने घर मे रहने की जगह की बात भी सोशल मीडिया के जरिये की थी तब उनका ये अंदाज समूचे शहर को भाया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews