सीएम शिवराज की सभा में किसान ने की आत्महत्या की कोशिश, एसडीओपी पर रिश्वत मांगने का आरोप

सीएम शिवराज की सभा में किसान ने की आत्महत्या की कोशिश, एसडीओपी पर रिश्वत मांगने का आरोप

देवास, सोमेश उपाध्याय। आज सीएम शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chouhan) की सभा के दौरान एक किसान (farmer) ने आत्महत्या (suicide attempt) करने की कोशिश की। किसान ने खुदपर घासलेट छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। इस दौरान किसान लगातार चिल्लाता रहा कि मुझे मुख्यमंत्री से मिलने दीजिए।

आज देवास में आयोजित सीएम की सभा मे किसान ने आत्मदाह करने का प्रयास किया, जिसे समय रहते पुलिसकर्मियों द्वारा बचा लिया गया। दरअसल शाम करीब 4:45 बजे मुख्यमंत्री देवास जिला मुख्यालय में इंड्रस्ट्रियल पार्क में आमसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान अनूप सिंह हाड़ा पिता फेरन सिंह (उम्र लगभग 48 साल) निवासी ग्राम कुमारिया बनवीर थाना पीपलरावां जिला देवास ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। अच्छी बात रही कि माचिस से आग जलाने के पहले ही उसे पकड़ लिया गया।

उनकी शिकायत है कि 24 जनवरी 2021 को उनका, उनके भाई व एक अन्य के कुल 3 ट्रेक्टर जावर, आष्टा जिला सीहोर पुलिस (sdop आष्टा व TI जावर) जबरन ले गई है। किसान का कहना है कि 25 जनवरी को मैने एसपी देवास को शिकायत भी की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसान ने आरोप लगाया कि एसडीओपी द्वारा ट्रेक्टर लौटाने के एवज में उससे पैसे मांगे जा रहे हैं। इसीलिए वो पानी की बॉटल में केरोसिन भरकर आत्मदाह के उद्देश्य से आया था। मौके से पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ कर बाहर किया। घटना के बाद अधिकारियों में हड़कम्प मच गया।

बता दें कि किसान बार बार कहता रहा कि कि मुझे एक बार सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिलवा दो। उसका कहना था कि आष्टा एसडीओपी उसके तीन ट्रैक्टर उठाकर ले गए हैं और अब ट्रैक्टर लौटाने के बदले रिश्वत मांग रहा है।

https://youtu.be/nvTEUdOQDUo

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews