ग्वालियर जिले में कोरोना से पहली मौत, डबरा निवासी एक वृद्ध की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

ग्वालियर जिले में कोरोना से पहली मौत, डबरा निवासी एक वृद्ध की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

ग्वालियर।अतुल सक्सेना

पिछले लगभग एक सप्ताह से लगातार बढ़ रही कोरोना पॉजिटिव(corona positive) मरीजों की संख्या के बीच ग्वालियर(gwalior) जिले में अब एक मौत भी दर्ज हो गई है। जिले के डबरा निवासी 80 साल के वृद्ध की मौत हो गई। इनकी कोरोना जांच रिपोर्ट(report) पॉजिटिव आई है।

ग्वालियर जिले में सरकारी प्रयास और लॉक डाउन के बीच अब तक 33 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं । इनमें से 7 मरीज(patient) ठीक होकर घर जा चुके हैं जबकि 26 का इलाज सुपर स्पेशलिटी(speciality) अस्पताल में किया जा रहा है। उधर इस बीच मंगलवार को सुबह एक संदिग्ध की मौत हो गई। मौत के बाद से इसके कोरोना पॉजिटिव होने की बात कही जा रही थी लेकिन जिला प्रशासन का कोई अधिकारी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहा था।

दोपहर बाद कलेक्टर(collector) कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने एवं वीडियो मैसेज के जरिये जानकारी देते हुए बताया कि डबरा निवासी 80 वर्षीय वृद्ध गंगाराम को जयारोग्य अस्पताल में 9 मई को भर्ती कराया गया था । जहां उनकी 10 मई को मृत्यु हो गई थी । जांच में पता चला कि उन्हें पहले से हाइपरटेंशन , हार्ट डिसीज, शुगर आदि की बीमारियां थी तथा कोरोना के संक्रमण के भी लक्षण थे। आज उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हम उस क्षेत्र को कैंटोंमेंट कर सील्ड कर रहे हैं तथा उनकी संपर्क हिस्ट्री एवं संक्रमण के सोर्स की भी जानकारी जांच कर जुटा रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews